करैरा में स्कूटी की डिग्गी से 1 लाख रुपये पार, बैंक से निकालकर लाया था रकम

0


 

एटीएम से एक लाख रुपये निकालकर स्कूटी की डिग्गी में रखे थे, सामान लेने गए तो चोर ने उड़ा दी पूरी रकम


शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित बल्लू लोधी (41) निवासी सिरसौद थाना अमोला ने करैरा थाने में एक शिकायती आवेदन सौंपा है। बल्लू लोधी के मुताबिक वह 11 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे उन्होंने गांधी रोड स्थित एसबीआई बैंक से अपने मकान खर्च के लिए 1 लाख रुपये निकाले थे। रकम के साथ बैंक पासबुक भी स्कूटी की डिग्गी में रख दी थी।


इसके बाद वह मकान के लिए सिंक खरीदने थनरा वाले की दुकान पर पहुंचे और स्कूटी बाहर खड़ी कर सामान देखने लगे। कुछ देर बाद लौटकर देखा तो स्कूटी की डिग्गी में रखे 1 लाख रुपये और पासबुक गायब थे। अज्ञात चोर डिग्गी खोलकर पूरी रकम लेकर फरार हो गया।

प्रार्थी ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 


करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तस्दीक के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top