प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मल्हावनी निवासी मुकेश जाटव ने थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 10 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे छोटे चौहान, राहुल राजा चौहान, अभिषेक चौहान एवं शिवम चौहान ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की तथा जातिसूचक गालियां दीं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई रामनिवास जाटव और चचेरे भाई दासीराम जाटव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।
वहीं दूसरी ओर, नामजद आरोपियों—अभिषेक चौहान, शिवम चौहान, छोटेराजा उर्फ धर्मपाल चौहान और राहुलराजा चौहान—ने पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी को आवेदन देकर उक्त आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि घटना के समय वे अपने-अपने घर पर मौजूद थे तथा मुकेश जाटव से उनका पूर्व में कोई विवाद या लेन-देन नहीं रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि उन्हें आपसी रंजिश या किसी के बहकावे में आकर झूठा फंसाया गया है।
आरोपियों ने पुलिस प्रशासन से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



.jpg)