प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के निर्देशन में एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 02.02.26 को पिछोर पुलिस द्वारा आरोपी भज्जू उर्फ भगवानदास पुत्र रामकिशन वंशकार उम्र 40 साल नि. आदिवासी मौहल्ला राधापुर थाना पिछोर व आरोपी नरेन्द्र पाल पुत्र पातीराम पाल उम्र 30 साल नि. सुजावनी थाना पिछोर जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया । जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
सराहनीय भूमिका - निरी. नीतू सिंह थाना प्रभारी पिछोर, उनि. धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर चौकी प्रभारी हिम्मतपुर, उनि. रामकिशोर जोशी, सउनि. जितेन्द्र सिंह यादव, सउनि. परमाल सिंह, आर. 425 धर्मेन्द्र सिंह लोधी, आर. 130 अंकित सिंह, आर. 595 रामअवतार सिंह, आर. 637 कमल सिंह गुर्जर, आर. चालक 777 मनीष, आर. चालक दाउद खान, सेनिक राहुल, सेनिक सिरनाम सिंह की अहम भूमिका रही।


