पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद जहीर अहमद और परमजीत सिंह हुए सेवानिवृत्त, एसपी कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई

0


 पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुये कार्य वाहक सउनि जहीर अहमद एवं कार्य वाहक सउनि परमजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुये प्रमाण पत्र, सॉल - श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी।


पुलिस विभाग मे सेवा देने के बाद दिनांक 31.01.2026 को  सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई दी।


कार्य वाहक सउनि जहीर अहमद एवं कार्य वाहक सउनि(एमटी शाखा) परमजीत सिंह के दिनांक 31.01.2026 को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा सेवाकाल के दौरान उनके अनुभवों को साझा किया तथा अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देकर उनको प्रमाण पत्र, सॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी गयी।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  अमन सिंह राठौड़, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, स्टेनो आशीष पटेरिया, स्टेनो आमिर कुरैशी, मुख्य लिपिक, सउनि गोपाल शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टॉफ एवं सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top