करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

0

 


करैरा |  अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करैरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 28 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 5 लाख 60 हजार रुपये) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिंह छावई एवं उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी करैरा को दिनांक 07.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा कुमार मिर्धा पुत्र नरेश मिर्धा, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 19 टीकुला, थाना मोहना, जिला ग्वालियर, सिल्लापुर चौराहे हाईवे पर बने प्रतिक्षालय में स्मैक लेकर खड़ा है और कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है।

सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मुखबिर के बताए हुलिए का युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल की मदद से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 28 ग्राम स्मैक पाउडर एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया गया। आरोपी से स्मैक रखने का वैध लाइसेंस मांगा गया, जो उसके पास नहीं पाया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना करैरा में अपराध क्रमांक 101/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से स्मैक के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिंह छावई, उनि राधेश्याम शिवहरे, सउनि चरन सिंह, प्रआर 391 मोहन बघेल, आर 338 हरेंद्र सिंह, आर 965 सुरेंद्र सिंह रावत, आर 895 राधेश्याम जादौन, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर एवं चालक रामअवतार गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top