जय बजरंग क्रिकेट क्लब द्वारा खरई में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

0

 


कोलारस- जनपद पंचायत कोलारस के ग्राम खरई में जय  बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष कुबेर धाकड़ द्वारा टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कुबेर धाकड़ ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। 

टूर्नामेंट अध्यक्ष शक्ति धाकड़ ने कहा कि हम सभी खेल को खेल की भावना के साथ खेलें जैसे कि हारने वाले जीतने के लिए खेलें और जीतने वाले जीत बरकरार रखने के लिए खेलें। 


समाजसेवी नरोत्तम वर्मा ने खिलाड़ी एवं दर्शकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि हम युवाओं के लिए खेल ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं। इसीलिए यह टूर्नामेंट यादें बनाने और प्रतिभा दिखाने का अवसर है, न कि केवल ट्रॉफी जीतने का।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुबेर धाकड़,मुकेश धाकड़,शक्ति धाकड़,नरोत्तम वर्मा,गोलू सोनी,गौरव वर्मा,सीनू रजक,रणवीर रावत,लोकेंद्र सेन,सुरेंद्र धाकड़, सहित क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top