गुमशुदा महिला इंदौर से बरामद, दुष्कर्म के आरोपी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0


 शिवपुरी, 11 फरवरी 2026। थाना कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा महिला को इंदौर से दस्तयाब कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को लालमाटी निवासी 31 वर्षीय फरियादी ने अपनी पत्नी के बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी। इस पर गुमइंसान क्रमांक 16/26 कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 10 फरवरी 2026 को महिला को इंदौर से बरामद किया गया।

महिला ने पुलिस को दिए कथनों में आरोप लगाया कि फैजान उद्दीन नामक युवक उसे शादी का झांसा देकर इंदौर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। महिला के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 97/26 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ द्वारा टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजान उद्दीन (26) पुत्र बाजउद्दीन, निवासी मोतिया मोहल्ला, म्याना जिला गुना (म.प्र.) को 10 फरवरी 2026 को शिवपुरी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है। मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़, उप निरीक्षक पूजा घुरैया, उप निरीक्षक सुमित शर्मा, उप निरीक्षक रामेन्द्र चौहान, प्रधान आरक्षक 797 संतोष बैस, आरक्षक 803 बृजेश जादौन, आरक्षक 1032 अजय यादव, आरक्षक 309 शिवकुमार, आरक्षक 631 अजय यादव, महिला आरक्षक पूजा रावत एवं महिला आरक्षक सीतू सिंह की विशेष भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top