कल होंगे शिवपुरी में दामोदर यादव मंडल आज समाज पार्टी राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य

0

 


संकल्प यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत 14 फरवरी से, कई जिलों में सभाएं एवं प्रेस वार्ता

मध्यप्रदेश में चंद्रशेखर आजाद के मार्गदर्शन में आजाद समाज पार्टी (ASP) एवं भीम आर्मी द्वारा आयोजित संकल्प यात्रा का दूसरा चरण 14 से 19 फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित है । इस चरण में जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं, स्वागत कार्यक्रम तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आमजन तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाया जाएगा।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर जनजागरण करना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। यात्रा के दौरान प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे।

14 फरवरी – भोपाल से शुभारंभ

यात्रा का शुभारंभ 14 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे भोपाल में बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ किया गया। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सभाएं आयोजित होंगी, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने अपील की  पार्टी के नेतृत्व प्रदेश की वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर भी अपना पक्ष रखा जाएगा ।

18 फरवरी – शिवपुरी की ओर प्रस्थान

यात्रा 18 फरवरी को शिवपुरी जिले में प्रवेश करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार:

सुबह 10:30 बजे मियाना में स्वागत सभा

सुबह 11:00 बजे बदरवास में सभा

दोपहर 01:00 बजे लुकवासा में नुक्कड़ सभा

दोपहर 02:00 बजे कोलारस में जनसभा

शाम 04:30 बजे शिवपुरी में सभा एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस

शिवपुरी में आयोजित सभा और प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी आगामी रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। स्थानीय स्तर पर कॉलेज युवाओं और सामाजिक संगठनों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जिससे युवा वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का अभियान है, जिसका उद्देश्य संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज के वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूत करना है।

संकल्प यात्रा के दूसरे चरण को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न जिलों में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top