क्या है पूरा मामला:
एसपी ऑफिस में आवेदन देते हुए शिवानी सैन (पुत्री श्री हेमंत सैन), निवासी पिछोर ने बताया कि उसने अभिषेक जोशी (निवासी जोशी मोहल्ला, पिछोर) के साथ आर्य समाज मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से प्रेम विवाह किया है। दोनों बालिग हैं और अपनी स्वेच्छा से साथ रह रहे हैं। शिवानी ने आवेदन में लिखा है कि उसके परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं।
जान से मारने की मिल रही धमकियां:
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उसके माता-पिता और अन्य परिजन शादी से खफा होकर उसे और उसके पति अभिषेक को गालियां दे रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिवानी ने आशंका जताई है कि उसके परिजन कभी भी उनके साथ कोई गंभीर अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं।
सुरक्षा की मांग:
नवविवाहिता ने एसपी से निवेदन किया है कि उसके परिजनों को पाबंद किया जाए कि वे उसे और उसके ससुराल पक्ष को प्रताड़ित न करें। साथ ही, उसने अपने और अपने पति के लिए पुलिस की मांग की है। आवेदन में स्पष्ट लिखा गया है कि यदि उनके साथ कोई घटना होती है, तो उसके जिम्मेदार उसके मायके वाले होंगे।



.jpg)