बार्षिक उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न : कन्या कोलारस

0


 कोलारस - विकास खंड कोलारस अंतर्गत शास पी एम श्री शासकीय कन्या उमावि  में शासन व स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के पालन मे 5 फरवरी को वार्षिक उत्सव  सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ ।उक्त कार्यक्रम मे मुख्य अथिति के रूप मे जनपद अध्यक्ष भरतसिह चौहान, कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य विवेक महेन्द्रा, अतिथि मण्डल अध्यक्ष मंगलसिह कुशवाह समाज सेवी एवं वारिष्ठ नेता ओ पी भार्गव, मण्डल महामंत्री दीपक जैन  के साथ साथ कोलारस विकास खंड शिक्षा अधिकारी राहुल भार्गव ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक आर. एल. ओझा द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि भरत सिंह चौहान ने छात्राओं को प्रेरणास्वरुप शब्दों मे बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हमारी नई पीढी भारतीय संस्कृति के पारम्परिक ज्ञान से परिचित होती है साथ ही छात्राओं में छिपी प्रतिभाए उभर कर सामने आती है । भाजपा  मण्डल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाह ने कहा कि वर्तमान मे कोलारस के सरकारी स्कूल भी  पढ़ाई और अन्य व्यवस्थाओ मे निजी स्कूलों से पीछे नहीं है जिनके बोर्ड परीक्षा परिणाम भी प्रत्येक बर्ष बेहतर आ रहे है । वारिष्ठ नेता एवं समाजसेवी  ओ०पी० भार्गव ने छात्राओं को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों का सर्वांगीण विकास के होता है ऐसे कार्यक्रमों से सांस्कृतिक , विविधता सामाजिक नेतृत्व को प्रोत्साहन मिलता है । उक्त कार्यक्रम को रोचक बनाने मे शाला स्टॉफ से शिक्षकों का बेहतर योगदान रहा जिनमें किरण जैन , नीतू लोधी, सोनिया सेन,कल्पना दांगी , नीरज व्यास , आराधना महेश्वरी , व्रजेश आर्गल , गोपाल मेहता , रामकुमार नामदेव , उपेद्र चाहर , गिरजा पराशर , अविनाश जैन , अरविंद जाट , इत्यादि का सराहनीय सहयोग रहा  । मण्डल महामंत्री दीपक जैन ने कहा- सांस्कृतिक कार्यक्रमों से निडरता एवं टीम भावना विकसित होती है । सहायक संचालक राहुल भार्गव ने छात्राओ को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षाए नजदीक है इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद अपनी लक्ष्य की प्राप्ति में एकाग्रता से तैयारी मे जुट जाए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य विवेक महेन्द्रा बताया कि शाला की छात्राये कला , संगीत , नाटक, खेल व स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित सभी गतिविधियों मे उच्च स्तर तक शाला की तरफ से सहभागिता करती है साथ शाला की छात्राये पढ़ाई के प्रति भी लगनशील है शाला का परिणाम भी सम्मानजनक रहता है अंत मे शाला प्राचार्य महेद्रा  अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन किया ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top