थाना सतनवाडा पुलिस द्वारा अपराध कारित करने की नियत से घूम रहे आरोपी विनोद धाकड़ के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 01 जिन्दा राउन्ड के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

0

 


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा अबैध हथियार रखने एवं बिक्रय करने वालों के बिरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। दिनाकं 11/03/2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  संजीव मुले एंव नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना सतनवाडा पुलिस द्वारा सतनवाडा खुर्द रोड मामोनी पुलिया के पास से आरोपी विनोद उर्फ कल्ला धाकड पुत्र करन सिंह धाकड उम्र 21 साल निवासी ग्राम सतनवाडा खुर्द थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी म.प्र. के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक 315 बोर का पीतल का जिंदा राउण्ड कीमती करीबन 4200/- रूपये का जप्त किया गया एवं आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना सतनवाड़ा पर अपराध क्रमांक 32/2026 धारा-25,27 आर्म्स एक्ट का कायम किया गया ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top