विश्व शांति के संदेश के साथ साधु-संतों की 460 किमी पदयात्रा लुकवासा पहुंची, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

0

 


कोलारस। विश्व शांति और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से निकाली जा रही साधु-संतों की पदयात्रा रविवार सुबह करीब 9 बजे लुकवासा पहुंची। करीब 460 किलोमीटर की यह धार्मिक पदयात्रा धूमेश्वर धाम भितरवार से शुरू होकर 24 मार्च को उज्जैन पहुंचेगी, जहां बाबा महाकाल के दर्शन कर विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की जाएगी,लुकवासा में पदयात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तथा माला पहनाकर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनिरुद्धवन महाराज एवं साधु-संतों का भव्य स्वागत किया। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

पदयात्रा लुकवासा देहरदा चौराहे पर स्थित कान्हा गार्डन में कुछ समय के लिए विश्राम पर रुकी, जहां साधु-संतों ने विश्राम किया। इसके बाद दोपहर 3 बजे पदयात्रा पुनः आगे के लिए रवाना हो गई।जानकारी के अनुसार यह पदयात्रा 12 मार्च को ग्वालियर जिले के भितरवार के पास स्थित प्राचीन धूमेश्वर धाम से प्रारंभ हुई है। यात्रा प्रतिदिन लगभग 35 से 45 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है और कई गांवों व नगरों से होते हुए आगे बढ़ रही है।रविवार को पदयात्रा बदरवास पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद यात्रा गुना, राघोगढ़, चाचौड़ा, ब्यावरा, पचोर, सारंगपुर, शाजापुर और मक्सी होते हुए 24 मार्च को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचेगी। वहां साधु-संत भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना कर विश्व शांति, सनातन धर्म की रक्षा और जनकल्याण की कामना करेंगे। स्वागत करने वालों में रामभरोसी शर्मा  श्रीकृष्ण रघुवंशी इंद्रभान रघुवंशी कल्याण सिंह रघुवंशी लुकवासा भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी भाजपा मंडल महामंत्री राहुल शर्मा लुकवासा मंडल मीडिया प्रभारी विशोक व्यास रामकृष्ण रघुवंशी अर्जुन रघुवंशी लक्ष्यकार रघुवंशी लाला रघुवंशी राजकुमार ओझा आदि ने भव्य स्वागत किया,

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top