दिनांक 10.03.2026 को फरियादिया ने अपने पिता निवासी ग्राम देवरी के साथ थाना आकर जुबानी रिपोर्ट किया की हमारे ही गांव का कल्याण कुशवाह पुत्र आशाराम कुशवाह निवासी ग्राम देवरी थाना खनियाधाना ने मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम बलात्कार किया रिपोर्ट पर से अप0क्र0 69/2026 धारा 64(1), 65(1), 351(3) बीएनएस 5/6, 3/4(2) पास्को एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराध मे तुरंत कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना खनियाधाना द्वारा अपराध के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की गई।
दिनांक 11.03.2026 को मुखवर की सूचना पर रात्रि मे आरोपी कल्याण कुशवाह पुत्र आशाराम कुशवाह उम्र 50 साल निवासी ग्राम देवरी थाना खनियाधाना जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर मेडीकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय पिछोर पेश किया गया जेल बारण्ट प्राप्त होने पर उपजेल पिछोर दाखिल किया गया।


