चैत्र नवरात्रि पर दिनारा से मां रतनगढ़ धाम पहुंचे गौसेवक, विश्व शांति व गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांगी मन्नत

0


 दिनारा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर दिनारा से गौ सेवा समिति के सदस्यों ने मां रतनगढ़ धाम पहुंचकर दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान गौसेवकों ने गौ माता की सुरक्षा, विश्व शांति और समस्त जीव-जंतुओं के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

गौ सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में राजू लोधी, धर्मेंद्र लोधी, जयराम लोधी, प्रकाश विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्यों ने मां रतनगढ़ के दरबार में दीप प्रज्वलित कर अपनी आस्था प्रकट की। उन्होंने कहा कि मां रतनगढ़ के दरबार से आज तक कोई भी खाली नहीं गया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनकी मन्नत अवश्य पूर्ण होगी।

गौसेवकों ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर विशेष संकल्प लिया। उनका कहना है कि वर्तमान समय में गौ माता पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, ऐसे में समाज के हर वर्ग को आगे आकर गौ संरक्षण के लिए कार्य करना होगा।

दीपक तिवारी ने संदेश देते हुए कहा कि “गौ सेवा दिखावे से नहीं, सच्ची भावना से होती है। सभी लोगों को गौ माता के प्रति अपनी आस्था और जिम्मेदारी को समझना चाहिए।” उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे गौ संरक्षण के लिए जागरूक बनें और इस अभियान का हिस्सा बनें।

इस अवसर पर भक्तों ने “गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाने” और “भारत में धर्म व मानवता की रक्षा” की कामना भी की। साथ ही विश्व शांति, सभी जीव-जंतुओं की सुरक्षा और मानव समाज के सुख-समृद्धि एवं निरोगी जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

भक्तों ने एक स्वर में कहा कि माता रानी के दरबार में कभी कोई हार नहीं होती और सच्ची श्रद्धा से की गई हर प्रार्थना अवश्य स्वीकार होती है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top