जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल मंदिर (जल प्याऊ) का शुभारंभ । ग्राम सतनबाड़ा में जन अभियान परिषद की पहल।

0


 मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड शिवपुरी अंतर्गत सतनबाड़ा सेक्टर के प्रस्फुटन ग्राम सतनबाड़ा कलां में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रथम चरण जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के तहत राम नवमी के अवसर गर्मी के मौसम में आमजन को राहत देने के उद्देश्य से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सतनबाड़ा कलां द्वारा जल मंदिर “नि:शुल्क जल प्याऊ” का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर दिनेश चौधरी सरपंच सतनबाड़ा, विकासखंड समन्वयक शिवपुरी शिशुपाल सिंह जादौन,भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह धाकड़ उपस्थित रहे।

ग्राम सतनबाड़ा कलां में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज रामनवमी के अवसर पर जल प्याऊ का फीता काटकर एवं राहगीरों को शीतल जल पिलाकर शुभारंभ करते हुए श्री दिनेश चौधरी सरपंच सतनबाड़ा द्वारा कहा कि यह एक सराहनीय सेवा कार्य है,जो जन अभियान परिषद द्वारा प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से चलाया जा रहा है।“नि:शुल्क जल प्यऊ” केवल पानी देने का कार्य नहीं है, बल्कि यह मानव सेवा का प्रतीक है। इससे जरूरतमंदों को तुरंत राहत मिलती है समाज में सेवा भावना बढ़ती है सामूहिक जिम्मेदारी का विकास होता है “नि:शुल्क जल प्याऊ” अभियान एक छोटा लेकिन अत्यंत प्रभावी प्रयास है, जो गर्मी के कठिन समय में लोगों को राहत प्रदान करता है। यह पहल हमें सिखाती है कि छोटी-छोटी सेवाएं भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। 


जल मंदिर का शुभारंभ संतनबाड़ां ग्राम के मेन रोड पर हुआ जिसमें नवांकुर संस्था मृगनयनी शिक्षा एवं ग्रामोत्थान समिति के प्रतिनिधि, प्रस्फुटन समिति सतनबाड़ा के अध्यक्ष रमेशचंद्र सेन, रामनिवास धाकड़,राहुल खटीक,महेश प्रजापति,राज बहादुर गुर्जर,दया किशन धाकड़, टिंकू प्रजापति, सीएमसीएलडीपी छात्र एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top