कोलारस अनुविभाग के राजगढ़ ग्राम में स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी के मंदिर राजगढ़ सरकार पर चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन से प्रारंभ हुए रामायण पाठ का नवमी के दिन हवन पूजन कन्या भोज के साथ भंडारा संपन्न हुआ राजगढ़ सरकार मंदिर पर प्रतिवर्ष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहता है इसी क्रम में नवरात्रि अखंड रामायण पाठ का आयोजन पूरे 9 दिनों तक चला नवमी के दिन हवन पूजन के साथ कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें सभी ने भंडारें का प्रसाद ग्रहण किया


