जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, उपभोक्ता अफवाहों पर न दें ध्यान

0

 


शिवपुरी, / खाद्य विभाग शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। संबंधित गैस एजेंसियों पर वर्तमान में लगभग 7290 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं ऑनलाइन वेटिंग लिस्ट में लगभग 9998 उपभोक्ता दर्ज हैं, जिसके आधार पर आम उपभोक्ताओं से किसी प्रकार की घबराहट या पैनिक की स्थिति न बनाने की अपील की गई है।

कंपनी के सेल्स ऑफिसर द्वारा गैस कंपनियों से निरंतर संपर्क बनाकर जिले में गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही होटल व्यवसायियों एवं मैरिज गार्डन संचालकों को वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के संबंध में अवगत कराया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रतिष्ठान में अवैध भंडारण अथवा गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग पाया जाता है, तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा आम उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। घरेलू गैस सिलेंडरों की डोर-टू-डोर आपूर्ति की व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी। उपभोक्ता अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं तथा घर बैठे ही ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से गैस सिलेंडर प्राप्त करें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top