सामुदायिक भवन क्षेत्रवासियों की सामुदायिक जरूरतों को पूरा करेगा- सांसद कुशवाहा

0


 करैरा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न


 ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के सांसद भारत सिंह कुशवाहा द्वारा आज करैरा में आजीविका मिशन कार्यालय के पीछे पी.वी.टी.जी. योजना अंतर्गत 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पेंद्र जाटव, मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल, पूर्व विधायक शकुन्तला खटीक, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद वेडर, रामगोपाल चौधरी, अंशुमान रावत, पवन लोधी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कुशवाहा ने कहा कि यह भवन क्षेत्रवासियों की सामुदायिक जरूरतों को पूरा करेगा। प्रस्तावित सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड एवं मोहल्ले में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर जनकल्याणकारी कार्यों को गति प्रदान करना है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top