सकल्प हमारा सही तौल, सही मूल्य, नगद भुगतान

0

 


कोलारस कृषक कल्याण वर्ष 2026 अन्तर्गत किसान सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा द्वारा दिनांक 25.03.2026 को मंडी प्रांगण कोलारस में किया गया, कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में नेहा यादव, (जिला पंचायत अध्यक्ष) रही। उक्त कार्यकम की अध्यक्षता सीताराम रावत प्रदेश महामंत्री गुरूप्रीत सिंह चीमा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं रविन्द्र शिवहरे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई।

कार्यकम में कृषकों को माल्यापर्ण कर एवं स्वापी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा हमारे देश में कृषको के योगदान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, तथा उपस्थित जनप्रतिनिधि द्वारा कृषकों की उपलब्धियों लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये, किसी वक्ता ने कृषकों को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ की हड्डी, तो किसी ने अन्यदाता तथा किसी ने भगवान की उपमा देकर संम्बोधित किया।

कार्यकम में अन्य महानुभव दीपक जैन मंडल महामंत्री, शिखर धाकड पूर्व मण्डल अध्यक्ष, पुष्पेन्द्र चौहान मंडल उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र रावत, जिला महामंत्री, राम सडैया पूर्व महामंत्री, संतोष लोधी सरपंच, हेमन्त शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष करैरा, मंडी सचिव श्यामलाल मीना, लेखापाल अनुपम दुबे, सहायक उपनिरीक्षक राजेश शिवहरे, अजय चौकसे, हर्षित भार्गव, अरूण कुमार मुढौतिया तथा समस्त मंडी कृत्यकारी उपस्थित रहे

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top