शिवपुरी के नबाब साहब रोड स्थित चड्डा होटल पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग का मामला पकड़ा

0


 शिवपुरी के नबाब साहब रोड स्थित चड्डा होटल पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग का मामला पकड़ा। जांच में होटल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर समोसे और गुजिया बनते मिले।


कार्रवाई के दौरान होटल संचालक दीपक शर्मा ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया और स्टाफ के साथ मिलकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। यहां तक कि बाजार बंद कराने की धमकी भी दी गई, जिससे मौके पर भीड़ लग गई।


स्थिति बिगड़ने पर टीम बिना कार्रवाई किए लौट गई। जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुरें ने बताया कि मामले के वीडियो साक्ष्य कलेक्टर को भेज दिए गए हैं और होटल पर जल्द सख्त कार्रवाई होगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top