थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही 07 पेटी देशी शराब कुल 63 लीटर जप्त

0


 अर्टिगा कार कुल कीमती 12,52,500 रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने के समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये हैं, जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं एस डी ओ पी शिवपुरी  संजय चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि0 राजीव दुवे एवं उनकी टीम द्वारा लगातार मुखविर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनाँक 29.04.26 को थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि0 राजीव दुवे को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक सफेद रंग की आर्टिका कार क्र. MP 07 ZZ 2128 जिसमे अबैध शराब भरी हुई है जो ए.बी रोड पर ग्वालियर तरफ से आकर धौलागढ फाटक होकर मगरोनी नरवर तरफ जायेगी उक्त सूचना की तस्दीक हेतु धौलागढ फाटक पर जाकर वाहन चैकिंग की गयी तभी एक सफेद रंग की आर्टिका कार अती दिखी जिसे फोर्स की मदद से पकडा गया एवं उक्त आर्टिका कार को चैक किया गया तो उसमे पीछे वाली सीट एवं गाडी की डिग्गी में 07 पेटी देशी शराब की रखी हुयी पायी गयी जिसमे प्रत्येक पेटी को खोलकर चैक किया गया तो प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर देशी शराब के भरे पाये गये गाडी चला रहे ब्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम जितेन्द्र बाथम पुत्र गोपाल बाथम उम्र 26 साल निवासी ग्राम निजामपुर मगरौनी थाना नरवर जिला शिवपुरी का होना बताया जिसे शराब रखने के संबंध मे लायसेंस चाहा गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा कोई लायसैंस नही होना बताया आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आवकारी एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर 63 लीटर देशी शराब व वाहन कुल कीमती 1252500 रूपये को जप्त कर अपराध क्र.60/26 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राजीव दुबे , सउनि अरुण वर्मा, प्रआर0 197 अभयसिह, आर0 719 सुखवीर जाट की विशेष भूमिका रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top