दिनांक 17.04.26 को फरियादिया ने रिपोर्ट लेख कराई कि कुछ समय पूर्व फरियादिया के पिता ने महाराणा प्रताप कालौनी शिवपुरी निवासी साविर शेख से 30 हजार रुपये उधार लिये थे जिन्हे समय रहते वापस भी कर दिया था इसी दौरान फरियादिया की जान पहचान साविर शेख से हो गई साविर शेख को ज्ञात था कि फरियादिया अपने पति से अलग रहती है इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी साविर शेख ने फरियादिया को अपनी बातो मे लेकर एवं शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये आरोपी ने फरियादिया को आज पुनः मिलने बुलाया फरियादिया द्वारा मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी फरियादिया ने आरोपी से परेशान होकर आरोपी के विरुध्द थाना कोतवाली पर अप0क्र0 291/26 धारा 69,351(3) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया अपराध के बारे में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन राठौड व्दारा निर्देशित किया गया जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एंव नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा आरोपी की गिर) हेतु टीम बनायी गयी टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुये महज 06 घण्टे के भीतर प्रकरण के आरोपी साविर शेख पुत्र शौकत खांन उम्र 35 साल नि0 महाराणा प्रताप कालौनी शिवुपरी को दिनांक 17.04.26 को उसके घर महाराणा प्रताप कालौनी से गिरफ्तार किया गया अपराध के संबंध में अन्य कार्यवाही जारी है।
सराहनीय भूमिकाः.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि सुमित शर्मा, उनि भावना राठौर, प्रआर0 722 राजवीरसिह, म0आर0 मोनिका धाकड की विशेष भूमिका रही।


