पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न बैंकों का निरीक्षण किया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

0


 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर कार्यवाही करने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के बैंकों की सुरक्षा के मद्देनजर समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र के बैंकों की चैकिंग कर सुरक्षा व्यवस्थओं का जायजा लेने हेतु आवश्यक निर्देश दिये हैं।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा जारी निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  संजीव मुले एवं सभी अनुविभागीय अधिकारियों के निर्देशन में अज दिनांक 18/04/2026 को जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले बैंकों को चैक किया गया।

पुलिस द्वारा बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बैंक मेनेजर/बैंक अधिकारियों से चर्चा की गई, बैंकों मे स्थापित सीसीटीवी कैमरों को सतत चालू रखने, बैंक मे सुरक्षा व्यवस्था के लिये गार्ड की ड्यूटी सुचारु रूप से लगाने एवं संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को तत्काल सूचना देने एवं  सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top