कोलारस नगर परिषद में जनगणना 2027 हेतु प्रगणक-सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न

0


 कोलारस। जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर परिषद कोलारस में नगरीय चार्ज स्तर पर प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण नगर परिषद कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार्ज अधिकारी रमेश भार्गव, फील्ड ट्रेनर्स अवधेश धाकड़ एवं राजेंद्र कुशवाह के साथ जिले से पधारे जनगणना प्रभारी पियूष पवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, सर्वेक्षण के मानक एवं डेटा संकलन की तकनीकी जानकारी विस्तार से दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई 2026 से प्रारंभ होकर 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top