फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से शुरू होकर शहर के प्रमुख इलाकों—कस्टम गेट, निचला बाजार, टेकरी बाजार, सराफा बाजार, गांधी चौक, माधव चौक, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड, अग्रसेन तिराहा, जिला अस्पताल और अस्पताल चौराहा—से गुजरते हुए पुनः कोतवाली पर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस की मजबूत मौजूदगी ने आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाया।
सख्त निर्देश जारी पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालें, आयोजकों से समन्वय बनाएं और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
हर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा कोतवाली, कोलारस, बदरवास, रन्नौद, इंदार, खनियाधाना, करैरा, नरवर और मगरौनी सहित पूरे जिले में हनुमान जयंती के जुलूसों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही लगातार गश्त के निर्देश भी दिए गए हैं।
जनता से अपील फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ रक्षित निरीक्षक, विभिन्न थाना प्रभारी और पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



