चंदेरी में पीड़ित ने भाई-बहनों पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप, प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

0

 


“अशोकनगर जिले के चंदेरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। पीड़ित ने अपने ही परिवार पर जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है।” “चंदेरी के वार्ड क्रमांक 14, कलहरी बावड़ी के पास रहने वाले नजीब मोहम्मद ने थाना चंदेरी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पाँच बहनों और एक भाई द्वारा लगातार उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं।” “पीड़ित के अनुसार, करीब तीन महीने पहले उनकी पत्नी सरिन खान के साथ मारपीट की गई और उसे बच्चों सहित जबरन शिवपुरी भेज दिया गया। हाल ही में आरोपियों ने उनके चंदेरी साड़ी के काम वाले कमरे का सामान बाहर फेंक दिया और काम बंद करने की धमकी दी।” “इतना ही नहीं, जुलेखा बानो द्वारा सब्बल से कमरे का गेट तोड़ने और साड़ी के लूम को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की गई, जिसका वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद है।” “मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है… मैं बहुत डरा हुआ हूँ… मेरा काम भी बंद हो गया है… प्रशासन से मदद चाहता हूँ।” “पीड़ित का कहना है कि उनके कमरे में रखा लगभग 60 हजार रुपये का सामान भी आरोपियों ने कब्जे में ले लिया है और कमरे में ताला डाल दिया है। भय के कारण वे काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे परिवार के भरण-पोषण में भी दिक्कत आ रही है।” “मामले में स्थानीय पंचों ने भी पीड़ित की बात को सही ठहराते हुए पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप कर मकान का ताला खुलवाने और उचित कार्रवाई की मांग की है।” “फिलहाल पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।”

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top