शिवपुरी फिजिकल थाना पुलिस को सूचना मिली कि कंरौदी संबेल चौराहा एवं करोदी कालोनी के पास कुछ लोग गाली गलौच व झगडा कर शांति भंग कर रहे हैं उपरोक्त सूचना पर से थाना प्रभारी निरीक्षक नम्रता भदौरिया द्वारा तुरंत संज्ञान में लेते हुये और त्वरित कार्यवाही करते हुये दोनों स्थानों पर फोर्स रवाना किया तथा उत्पात मचा रहे लोगों पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में उक्त व्यक्तियों 1. शेरू गुर्जर पुत्र दिनेश गुर्जर उम्र 21 साल नि. करोंदी कालोनी शिवपुरी 2. दिनेश गुर्जर पुत्र हटे गुर्जर उम्र 45 साल नि. करौदी कालोनी शिवपुरी 3. अनिल गुर्जर उर्फ पेप्सू पुत्र दिनेश गुर्जर उम्र 19 साल नि. करौंदी कालोनी शिवपुरी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस की त्वरित कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार किया जाकर एसडीएम शिवपुरी के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय कार्य थाना प्रभारी निरी. नम्रता भदौरिया, प्रआर.306 सुभाष, प्रआर.22 अंकित सिंह, प्रआर.299 अमित कुमार, आर 265 देवेन्द्र. आर 721 नरेन्द्र राठोर, आर 233 सागर, आर 1142 गिराज बघेल


