समाज में सायबर के अपराधों के दिन प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित प्रतिविम्व पोर्टल पर प्रदर्शित हो रही वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों में स्थानीय युवाओं द्वारा मिलकर स्वयं को पुलिस अधिकारी बता कर लोगों को फोन कॉल करके बलात्कर का आरोप लगाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने व गिरफ्तारी की धमकी देकर वित्तीय धोखाधड़ी कर लाभ प्राप्त किया जा रहा है जिस पर कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना भाँती पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.04.2026 को आपरेशन मैट्रिक्स के तहत थाना भौती के अप क्रं. 45/26 धारा 319(2), 318(2), 3(5), 338, 308(6) BNS, 66 C, 66 DIT ACT में घटना दिनांक से फरार आरोपी पुष्पेन्द्र लोधी पुत्र श्रीलाल लोधी उम्न निवासी ग्राम तिधारी थाना भींती को आज दिनांक 24.04.26 को मुखबिर सूचना पर से मनपुरा तिराहा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त कृत्य से कमाई गई राशी से क्रय एक मोवाईल फोन व बुलोरो गाडी क्रं. UP933 CC 7262 जम्र की गई आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पिछोर पेश किया जा रहा है।
नाम गिरफ्तार आरोपीगण
1. पुष्पेन्द्र लोधी पुत्र श्रीलाल लोधी उम्र 25 साल निवासी ग्राम तिधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी
जम मशरुका:-
1. महिन्द्र बोलेरो गाडी मूल्य 1100000/- रु.
2. एक वीवो कंपनी का मोवाईल फोन कीमती 10,000/- रु.
कुल मशरुका की कीमत 11,10,000/- रुपये
सराहनीय कार्यवाहीः-
निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, उनि. कुसुम गोयल, सउनि संजय कुमार भगत, आर. 240 पीकेश कुमार, आर. 02 बंटी उमरेया. आर.534 रामप्रसाद गुर्जर, आर. 38 मलखान गुर्जर की अहम भूमिका रही।


