शिवपुरी, डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. हॉस्पीटल फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 21 मई को उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 11 के.व्ही. हॉस्पीटल फीडर के बंद रहने से प्रातः 7 से दोपहर 12 बजे तक नवाब साहब रोड़, लक्ष्मीबाई रोड़, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा, हम्माल मोहल्ला, हरिजन थाना, कस्टमगेट के आसपास इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।


