सीईओ ने ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य शिविरों का औचक निरीक्षण कर खुद संभाली कमान

0


 आदिवासी भाई-बहनों का हुआ निःशुल्क बीपी, शुगर व नेत्र परीक्षण, मौके पर बांटी गईं दवाएं


शिवपुरी, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने के संकल्प के साथ जनपद पंचायत शिवपुरी क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वृहद एवं विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सोनम जैन ने ग्राम पंचायत कांकर, कलोथरा एवं भानगढ़ के शिविरों में उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस विशेष स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से ग्रामीणों के रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर) की गहन जांच करने के साथ-साथ नेत्र स्वास्थ्य का बारीकी से परीक्षण किया गया, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता लाते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों के वजन की माप कर शारीरिक स्थिति का मूल्यांकन किया गया।

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में आए विशेषकर आदिवासी भाई-बहनों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया और योग्य चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर स्थल पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से अत्यंत तत्परता दिखाते हुए ओआरएस के पैकेट, एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन की आवश्यक गोलियाँ, जरूरी विटामिंस एवं अन्य जीवन रक्षक दवाओं का निःशुल्क वितरण सुनिश्चित किया गया, जिससे ग्रामीणों को मौके पर ही त्वरित उपचार का लाभ मिल सका।

सीईओ  सोनम जैन ने इस दौरान स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि कोई भी जरूरतमंद चिकित्सा लाभ से वंचित न रहे तथा ऐसे लोक-कल्याणकारी शिविरों का निरंतर आयोजन कर ग्रामीणों को निरंतर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती रहैं

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top