थाना फिजिकल पुलिस द्वारा क्षेत्र में जुआ खिलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए छापा मारा

0


 दो प्रकरणों में चार आरोपियों को पकड़ कर 4200 रुपए जप्त किये एवं जुआ एक्ट मे कार्यवाही की गई।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया व्दारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन अवैध शऱाब, अपराध नियंत्रण एवं नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  संजीव मुले एवं  सीएसपी शिवपुरी  संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में दिनांक 19.5.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गोरी कुण्ड एवं बारादरी के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थानो  पर पैसो से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है सूचना पर से थाना फिजीकल पुलिस व्दारा टीम भेजकर अलग अलग स्थानो पर दबीश दी गई तो गोरी कुण्ड के पास से आरोपी अभिषेक कोडे पिता स्व विमल कोडे  उम्र 27 साल निवासी विष्णु मदिर के पीछे इन्द्रा कालोनी शिवपुरी, आऱोपी मनोज पिता लक्ष्मण शाक्य उम्र 29 साल निवासी इन्द्रा कालोनी शिवपुरी  के कब्जे से नगदी 3500 रुपये व एक ताश गड्डी व बारादरी के पास से आरोपी  गिर्राज जाटव पिता कमलू जाटव उम्र 32 साल निवासी विष्णु मदिर शिवपुरी आरोपी रिन्कु कुशवाह पिता कैलास कुशवाह उम्र 28 साल निवासी जैन दूध डेयरी के पास शिवपुरी के कब्जे से नगदी 700 रुपये व एक 52 पत्तो का ताश गड्डी जप्त की गई वापसी पर आरोपीगणो के विरुध प्रथक प्रथक मायनर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top