थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी गया मशरूका दो लाख सत्तर हजार रुपये का बरामद

0


 आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जेल वारण्ट प्राप्त होने पर उप जेल पिछोर दाखिल किया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर  प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे चोरी की घटनाओ को जल्द से जल्द  बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये हैं।


दिनांक  26.05.2026 को फरियादीया  गिरजाबाई साहू पत्नी स्व. रघुवरदयाल साहू उम्र 70 साल निवासी वंशीवट मोहल्ला थाना खनियाधाना ने थाना पर रिपोर्ट लिखाई कि मैं दिनांक  25.05.2026 को सुबह 09 बजे माता मदिर के दर्शन करने गई थी मन्दिर से वापस लौटकर दिन के 12 बजे अपने घर आई थी। मै अपने कमरे का आगे से ताला खोलकर कमरे के अंदर गई तो मैने देखा कि पीछे बाले गेट का ताला टूटा हुआ व गेट खुला हुआ मिला मैने बक्सा को देखा तो उसका ताला टूटा था उसमे रखे 170000 (एक लाख सत्तर हजार रूपये ) थे जिसमे कुछ नोट 500 के , कुछ नोट 200 के , कुछ नोट 100 रूपये के थे कुल रूपये एक लाख सत्तर हजार रूपये थे 

यह है कि   (1) एक सोने का पुराना हार जिसमे लाल रंग का धागा लगा है  (2) एक चांदी का पुराना हार (3) एक जोडी चांदी की पायल  कीमती करीबन 100000 एक लाख रूपये होगी  कुल मशरूका 2,70,000 ( दो लाख सत्तर हजार रूपये ) का कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले  गया है । जब मै घर पर आई तो मेरा किरायेदार नीरज जाटव अपने कमरे से गायब था। मुझे संदेह है कि नीरज जाटव ने मेरे कमरे व बक्साप्रयोग का ताला तोडकर मेरे रूपये व सोने चांदी के जेवरात ले जा सकता ह ।  थाना खनियाधाना द्वारा रिपोर्ट पर गई थी रिपोर्ट मैंने लिखाई।


यह कि अप0क्र0 190/2026 धारा – 305(ए), 331(3) बी0एन0एस0 का कायम कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना संदेही नीरज जाटव पुत्र आशाराम जाटव उम्र 27 साल निवासी मजरा हरीनगर ग्राम खरगवाह थाना पिछोर जिला शिवपुरी को मुखबिर की सूचना पर सीता पाठा मंदिर पर सिनावल रोड गौ शाला के पीछे बैठा है  मुखबिर की सूचना पर विश्ववास कर बताये हुये स्थान पर पहुचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेरकर पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीरज जाटव पुत्र आशाराम जाटव उम्र 27 साल निवासी मजरा हरीनगर ग्राम खरगवाह थाना पिछोर जिला शिवपुरी का होना बताया आरोपी के अपराध सदर में पूछताछ की गयी । जुर्म करना स्वीकार किया मेमो लिया गया , गिरफ्तार कर सम्पूर्ण मसरूका कुल कीमती दो लाख सत्तर हजार रू0 का जप्त कर आरोपी को जे0आर0 पर माननीय न्यायालय खनियाधाना पेश किया गया । जेल वारण्ट बनने से उप जेल पिछोर दाखिल किया गया । 


 नोट -  आरोपी नीरज जाटव पुत्र आशाराम जाटव उम्र 27 साल निवासी मजरा हरीनगर ग्राम खरगवाह थाना पिछोर जिला शिवपुरी पर थाना मायापुर एवं थाना पिछौर से चार अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top