थाना करैरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

0


 194 किलो गांजा कीमती 38 लाख रुपये के साथ 02 आरोपियों को मय ह्युन्डई क्रेटा कार के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड कर अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरूद्ध जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी.  आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में दिनांक 27.05.2026 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि पिछोर / बामौर तरफ से एक सिल्वर कलर की क्रेटा कार क्र. UP14DR8712 से 02 व्यक्ति अवैध रूप से गाँजा लेकर करैरा कस्बा तरफ आ रही है, उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पाल की कालोनी करैरा के पास जाकर चैकिंग लगाई तभी कुछ देर बाद टीला तरफ से एक सिल्वर कलर की क्रेटा कार क्रमांक UP14DR8712 आती दिखी जिसे घेराबंदी कर रोका उसे चैक किया तो कार की ड्रायवर वाली शीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नीरज राय पुत्र कैलाश राय उम्र 40 साल निवासी राय मुहल्ला टीला थाना करैरा का होना बताया ओर ड्रायवर के वगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मानसिंह विश्वकर्मा पुत्र वनमाली उम्र 36 साल निवासी नयाताल टीला थाना करैरा का होना बताया कार की तलासी लेने पर पीछे वाली शीट पर हरे / काले रंग की प्लास्टिक की 07 बोरी रखी मिली बोरी को खोलकर विधिवत चैक किया तो बोरी मे से तीक्ष्ण गंध आ रही थी उसमे सफेद रंग के पोलिथीन के पैकेट जो सेलो टैप से पैक थे उनको खोलकर चैक किया तो उनमे मटमेले रंग का सूखी हुई पत्तियां, कलिया बीच मे आपस मे लिपडी हुई मिली प्रत्येक बोरी मे 28 पैकेट रखे हुए थे आरोपियों द्वारा बोरियों मे गांजा का रखा होना स्वीकार किया, दोनो आरोपियों से उक्त गांजा को रखने का बैध लायसेंस चाहा तो अपने पास कोई बैध लायसेंस नही होना बताया। गांजा को विधिवत जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण के विरूद्ध अप.क्र. 346/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों से अपराध के संबंध मे पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा रुपसिंह लोधी नि. बसई जिला दतिया से खरीदकर लाना बताया।

बरामद माल-

01. गांजा 194 किलो कीमती 38,00,000 रुपये

02. एक कार झुन्डई क्रेटा कार किमती 10,00,000 रुपये

कुल माल मशरूका - 48 लाख रुपये

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top