पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरूद्ध जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना करैरा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि करही /आंड़र रोड़ के बीच कटी पहाड़िया के पास खंतियों में एक सफेद रंग की अशोक लिलेंड़ लोडिंग गाडी खडी है और उसके पास ही कुछ भैंसे भी है मुखविर सूचना की तस्दीक हेतु करही / आंड़र रोड़ के बीच कटी पहाड़िया के पास खंतियों में मय फोर्स के रवाना होकर पहुंचे तो कटी पहाड़िया के पास खंतियों में एक सफेद रंग की अशोक लिलेंड़ लोडिंग गाडी खडी दिखाई दी जिसके पास ही कुछ भैंसे भी मौजूद थी पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे जिन्हे फोर्स की मदद से घेरकर पकडा तथा मौके पर पहाडिया में लोडिंग गाडी खडी करने व भैंसो के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होने दिनांक 02.05.26 की रात्रि में ग्राम करही थाना करैरा से भैंसे चोरी करके लाना बताया मौके पर मौजूद फरियादी लक्ष्मण सिंह रावत पुत्र नारायण सिंह रावत द्वारा चोरी गई भैंसो को पहचानना बताया। उपरोक्त व्यक्तियो से उनके नाम पते पूछने पर आरोपियों ने अपने नाम 1. हरविलास पुत्र रघुराज वंजारा उम्र 39 साल निवासी हुकुमगढ थाना घाटीगाँव जिला ग्वालियर 2. शाकिर पुत्र रशीद खान उम्र 25 साल निवासी ग्राम पुराबनवार थाना चीनोर जिला ग्वालियर 3. सलीम पुत्र टिल्लू खान उम्र 30 साल निवासी पुराबनवार थाना चीनोर जिला ग्वालियर 4. अली मुहम्मद पुत्र टिल्लू खान 22 साल नि. चीनोर जिला ग्वालियर 5. जाहिद उर्फ छोना पुत्र शफीक मोहम्मद उम्र 26 साल नि. मालनपुर थाना गोहद जिला भिण्ड़ द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपीगणो के कब्जे से 02 भैसे तथा एक सफेद रगं की अशोक लिलेंड़ लोडिंग गाडी विधिवत जप्त की गई आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध के संबंध में पूछताछ जारी है।
जप्त मसरुका - 02 भैसें तथा कीमती 2,00000 रूपये। एक अशोक लीलैंड़ लोडिंग गाडी कीमती 8,50000 रूपये। कुल मसरूका 10 लाख 50 हजार रूपये


