कोतवाली पुलिस द्वारा नकबजनी को दो आरोपियो को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवरात व मोबाइल व घटना में प्रयुक्त आँटो बरामद किया गया बरामद किये गये माल की कुल कीमत 500000रु. है

0


 1. दिनांक 14.05.26 को फरियादी पूनम पत्नि अशोक योगी उम्र 28 साल नि० डाबर छित्री थाना नरवर हाल गौरव सेन का मकान माधव नगर शिवपुरी ने अज्ञात चोरो व्दारा मकान के कमरे का ताला तोडकर पलंग के अन्दर बैग में रखे सोने चांदी के पुराने इस्तेमाली जेवरात एवं तीन मोबाइल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की थी रिपोर्ट पर से अप.क्र. 370/26 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।


2. अपराध की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो अज्ञात आरोपीगण की शीघ्र पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया व्दारा आदेशित किया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले व नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा अज्ञात आरोपीगण की पतारसी हेतु टीम बनाया गयी।


3. जो टीम व्दारा घटना स्थल के आसपास लगे 20-25 सीसीटीव्ही कैमरो को चैक किया एवं सायबर सैल से


तकनीकी सहायता ली गयी तथा सूझ संदेहियो से भी पूछताछ की गयी।


4. जो अज्ञात आरोपीगण की तलाश पतारसी के दौरान दिनांक 17.05.26 को विश्वसनीय सूत्रो से जानकारी प्राप्त हुयी कि पुराने रेल्वे स्टेशन के पास दो लोग पीले हरे रंग की आँटो में बैठकर माधव नगर फतेहपुर से चोरी किये गये माल बेचने के लिये घूम रहे है जो सूचना प्राप्त उपरान्त तत्काल ही टीम व्दारा पुराने रेल्वे स्टेशन पहुंचकर वहाँ खडे आँटो व उसमें बैठे दो लोगो को पकडा जिनके नाम अशोक उर्फ गोलू रजक पुत्र स्वर) बनवारी रजक उम्र 25 साल निवासी आईटीआई फोरेस्ट कालोनी थाना देहात व साहिल बाल्मिक पुत्र मनमोहन बाल्मिक उम्र 22 साल निवासी 40 नम्बर कोटी के पास शिवपुरी थाना देहात के होना ज्ञात हुआ जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की तो दोनो ने गुमराह करने का प्रयास किया एवं गोलमोल जवाब दिया जो दोनो से सख्ती से पूछताछ की गयी जिन्होने बताया कि दिनांक 08/05/2026 से 09/05/2026 की दरमियानी रात को माधव नगर फतेहपुर पर एक घर पर ताला तोडकर एक बडा मंगल सूत्र सोने जैसी धातु का, सोने का बीजासेन, चांदी जैसी धातु की करधोनी, एक जोडी पायल, नाक की नथ सोने की, एक ओम सोने का दस गोले सोने के मोती एक जोडी पायल व एक सेमसंग कम्पनी का कीपेड मोबाईल चोरी किया है जो दोनो आरोपियो से चोरी गया सम्पूर्ण सोने चांदी का सामान, मोबाइल बरामद किया गया है एवं आरोपीगण से घटना में प्रयुक्त एक पीले हरे रंग की ओटो जिसका नम्बर रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 33 जेडबी 4132 जप्त किया गया बरामद किये गये माल की कुल कीमत करीबन 500000रु. की है दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया है जहाँ से जेल वारंट बनने से जेल दाखिल किया गया है प्रकरण के आरोपी आपराधिक किस्म के है जिन पर पूर्व में अवैध शराब विक्रय के अपराध दर्ज है एवं आरोपी अशोक रजक पर हत्या का भी प्रकरण दर्ज रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top