कोतवाली पुलिस व्दारा आरोपी को 7 पेटी देशी शराब के किया गिरफ्तार आरोपी से 35000रु. की देशी मदिरा के 350 क्वार्टर जप्त किये

0


 पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एंव नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 27.05.26 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पोहरी बस स्टेण्ड के पीछे शराब विक्रय करने की नियत से खडा है फोर्स को सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु पोहरी बस स्टेण्ड की तरफ रवाना किया तो एक व्यक्ति दो सफेद प्लास्टिक के कट्टा लिये खडा मिला जिसे फोर्स व्दारा घेरकर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राहुल सेन उर्फ गोलू पुत्र शिवदयाल सेन उम्र 20 साल नि० कृष्णपुरम कालोनी शिवपुरी का होना बताया पास में रखे सफेद प्लास्टिक के कट्टो को खोलकर चैक किया तो उसमें गत्ता की सात पेटी प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के कुल 350 क्वार्टर कीमती 35000रु. के रखे पाया गया जिन्हे आरोपी अवैध रुप से विक्रय करने की नियत से लिये खडा था आरोपी से पूछताछ करने पर अपने पास कोई वैध लायसेन्स नही होना बताया आरोपी से मौके पर शराब जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 415/26 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी से उक्त शराब के लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ की ज रही है कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


सराहनीय भूमिकाः.


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, सउनि) प्रवीण त्रिवेदी, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र. आर. 890 अवतार सिंह, प्र. आर. 797 संतोष बैस, आर. 285 राहुल कुमार, आर. चालक 259 शरद यादव, की विशेष भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top