शिवपुरी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने समस्त एसडीएम को अनुभाग स्तर पर जनसुनवाई प्रकरणों के समय सीमा में प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए हैं जिससे आवेदक जिला मुख्यालय तक परेशान न हो।
एक मामला मंगलवार की जनसुनवाई में करैरा में आया । जिसमें करैरा में ग्राम पंचायत खैराघाट के घोसीपुरा से कुसुमा यादव ने अंत्येष्टि सहायता के लिए कल मंगलवार को जनसुनवाई में एसडीएम करैरा अनुराग निंगवाल को आवेदन दिया। और बताया कि वे इससे पहले सचिव और ग्राम पंचायत में भी सहायता राशि के लिए आवेदन कर चुकीं है। तब 24 घंटे में ही एसडीएम अनुराग निंगवाल ने आवेदन का निराकरण कर दिया और साचिव को निर्देश दिए। अगले दिन बुधवार की सुबह सचिव ने कुसुमा के घर पहुंचकर 5000 रुपये सहायता राशि उपलब्ध कराई। तब कुसुमा ने भी प्रशासन की तत्परता पर आभार जताया।


