शिवपुरी को मिली नई पुलिस कप्तान, यांगचेन डोलकर भुटिया ने संभाला पदभार

0

 


शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जिले की नई पुलिस अधीक्षक के रूप में यांगचेन डोलकर भुटिया ने शुक्रवार को शिवपुरी में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली।


नवागत पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जिले की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी भी प्राप्त की।


इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक भुटिया ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा शाखा प्रभारियों से कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया।


जिले में नई पुलिस अधीक्षक के आगमन से पुलिस प्रशासन में नई कार्यशैली और बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top