नीट परीक्षा निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध: शिवपुरी में मशाल यात्रा और कैंडल मार्च, छात्रों को दी श्रद्धांजलि

0


 शिवपुरी शहर में शनिवार देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निरस्त हुई नीट परीक्षा के विरोध में मशाल यात्रा निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आत्महत्या करने वाले छात्रों की याद में कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।


कांग्रेस कार्यकर्ता तात्या टोपे समाधि स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

इस दौरान पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने रात 8 बजे भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार बच्चों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा निरस्त होने और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार अनियमितताओं के कारण छात्र मानसिक तनाव में आ रहे हैं और कई छात्र आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।

कैलाश कुशवाह ने कहा कि गरीब और किसान परिवार मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं, लेकिन सरकार उनके साथ धोखा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नौकरी देने के नाम पर युवाओं से आवेदन फॉर्म भरवाती है और बाद में परीक्षाएं निरस्त कर देती है। उन्होंने यह भी कहा कि फॉर्म फीस से मिलने वाला पैसा चुनावी गतिविधियों में खर्च किया जाता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top