पुरानी शिवपुरी में बड़ा हादसा टला, मरघट खाने के सामने स्टॉल में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से जोरदार धमाका, उड़े परखच्चे

0


 शिवपुरी। शहर के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में मरघट खाने के सामने स्थित एक स्टॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फ्रिज का कंप्रेसर अचानक फटने से जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि स्टॉल के परखच्चे उड़ गए और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना अचानक हुई जिससे मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और आसपास भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि स्टॉल में रखा फ्रिज अचानक तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे स्टॉल को भारी नुकसान पहुंचा।

गनीमत रही कि हादसे के समय कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण फ्रिज के कंप्रेसर में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा।


फ्रिज कंप्रेसर फटने से मचा हड़कंप

पुरानी शिवपुरी में स्टॉल के उड़े परखच्चे

बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top