चौपाल कार्यक्रम में टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, नशाखोरी, असामाजिक गतिविधियों एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की। आमजन ने भी खुलकर अपनी समस्याएं पुलिस प्रशासन के सामने रखीं, जिनमें क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए गए।
टीआई राठौड़ ने उपस्थित लोगों से कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
चौपाल के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय लोग एवं पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा। आमजन ने पुलिस द्वारा इस प्रकार सीधे संवाद कर समस्याएं सुनने की पहल की सराहना की।


