​मक्सी बस अग्निकांड: मासूम की मौत पर विधायक देवेंद्र जैन ने जताया गहरा शोक, 'दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई'

0


 ​शिवपुरी। इंदौर-शिवपुरी इंटरसिटी बस में मक्सी के पास हुई हृदयविदारक घटना, जिसमें शिवपुरी के सीए अभिषेक जैन के 4 वर्षीय पुत्र अनय की असमय मृत्यु हो गई, उस पर क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र जैन ने गहरा शोक प्रकट किया है। विधायक ने इस घटना को मानवता को झकझोर देने वाली त्रासदी बताया है।


​विधायक देवेंद्र जैन ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि बस स्टाफ की संवेदनहीनता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने एक हँसते-खेलते परिवार की खुशियाँ उजाड़ दीं। उन्होंने कहा: ​"यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि आपराधिक लापरवाही है। जब माता-पिता चिल्लाते रहे कि उनका बच्चा अंदर है, तब स्टाफ का गैर-जिम्मेदाराना रवैया अक्षम्य है। मासूम अनय की चीखें हमें चैन से बैठने नहीं देंगी।"


​प्रशासनिक सख्ती और जाँच के निर्देश

​विधायक ने तत्काल शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से चर्चा कर बस ऑपरेटर और लापरवाह स्टाफ के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदेश में दौड़ रही ऐसी सभी 'कंडम' एसी बसों के परमिट और फिटनेस की तत्काल जाँच हो।


विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे स्वयं और पूरा शिवपुरी जैन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत नन्हे अनय की पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल माता-पिता को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top