शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष एवं ज्वेलर्स प्रकाश सोनी की लग्जरी कार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजवीर धाकड़ उत्पाती मानसिकता का युवक है, जो विवाद की स्थिति पैदा करने वाले कार्यों में रुचि रखता है। जांच के दौरान सामने आया कि घटना वाले दिन उसी ने रात के समय प्रकाश सोनी की कार में तोड़फोड़ की थी।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विहिप नगर अध्यक्ष प्रकाश सोनी कुछ व्यापारियों के साथ कोतवाली थाना पहुंचे, जहां उन्होंने कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे एवं उनकी टीम का सम्मान किया। व्यापारियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की प्रशंसा की।


