प्यासे को पानी पिलाना ईश्वरीय कार्य- नरोत्तम वर्मा

0


 कोलारस- जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिल रही है। जल गंगा के माध्यम से शासन द्वारा आमजन और राहगीरों को राहत देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में कोलारस अनुविभाग के ग्राम खरई में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप इस अभियान को प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है। जल गंगा अभियान के अंतर्गत प्याऊ को एक प्रमुख गतिविधि के रूप में शामिल करते हुए शुभारंभ किया गया।


इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नरोत्तम सुख्खूराम वर्मा द्वारा प्याऊ का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से सरकार जल संरक्षण और जनसेवा दोनों उद्देश्यों को एक साथ साधने का प्रयास कर रही है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि प्यासे को पानी पिलाना ईश्वरीय कार्य है। इस मौके पर समिति के सचिव गोलू सोनी,राजेश श्रीवास्तव,गोविंद शर्मा,नीरज धाकड़,राहुल ओझा,विक्रम धाकड़,विकास धाकड़,आकाश,अश्विन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top