पिंकी बानो का पर्स बस में छूटा पूरे मशरूका के साथ महिला को किया वापस

0

 


थाना कोलारस पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये महिला का बस मे छूटा जेबर से भरे पर्स का पता लगाकर सुरक्षित पूरे मशरूका के साथ महिला को सुपुर्द किया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अपराध की रोकथाम करने, गुण्डा एवं अपराधियों की धर पकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलरस 

संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 19.05.2026 को आवेदिका पिंकी बानो पति नाजिस मौहम्मद उम्र 25 साल निवासी ग्राम हीरापुर थाना पिछोर जिला शिवपुरी ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि आज दिनांक 19.05.2026 के सुबह करीब 10.30 बजे रघुवंशी बस से खोंड से पडोरा आते समय पडोरा पर उतरकर अपने जेबर का पर्स जिसमें नगदी रुपये भी थे को बस में सीट पर रखा भूल गई थी तथा बस से उतर गई थी। फरियादिया महिला द्वारा थाने पर आवेदन पेश किया जिसमें तत्पर्ता दिखाते हुये बस में लगे हुये सीसीटीव्ही फुटेज एवं बस स्टेण्ड, जगतपुर बस स्टेण्ड का सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये गये। सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर खोया हुआ पर्स फरियादिया महिला को मय संपूर्ण मशरुका के सुपुर्द किया गया जिसकी कीमत करीब 02 लाख रुपये होगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top