पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड, के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना करैरा पर आज दिनांक 20.05.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक मारूति कार गाडी क्रमांक UP 93 CE 2685 झांसी तरफ से करैरा आने वाली है, जिसमे अवैध शराब भरी हुई है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु वाहन चैकिंग हाईवे पर बने कृष्णा ढाबा पर पहुंचे तो एक मारूति फ्रांक्स कार आती दिखी जिसके चालक ने पुलिस वाहन को देख कार को ढाबे तरफ मोड़ दिया एवं गाडी छोड़ कर भाग गया। गाड़ी को खोल कर अंदर चैक किया तो कार में 28 पेटी देशी प्लेन मदिरा की प्रत्येक पेटी मे 50-50 क्वाटर कुल 1400 क्वाटर देशी प्लेन शराव के एवं 02 पेटी देशी मसाला लाल के कुल 100 क्वाटर, 02 पेटी वोल्ट कंपनी की कुल 48 वियर कैन कुल मात्रा 294 बल्क लीटर कीमती 1 लाख 60 हजार रू रखी पाई गई आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आवकारी एक्ट का दण्डनीय पाया जाने से, आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 328/26 धारा 34 (2) आबकरी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की तलाश जारी है।
बरामद माल- 32 पेटी देशी प्लेन शराब कुल कीमती 1 लाख 60 हजार रुपये। एक मारूति फ्रंक्स कार जिसकी कीमती लगभग 07 लाख रुपये । कुल मसरुका - 08 लाख 60 हजार रुपये


