शिवपुरी। शहर के होटल स्टार गोल्ड के पास स्थित होटल मातोश्री में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रात लगभग ढाई बजे एक संदिग्ध व्यक्ति रेस्टोरेंट के कैश काउंटर के अंदर घुस आया और वहां रखी नकदी निकालकर फरार हो गया। पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति साफ दिखाई दे रहा है। होटल संचालकों ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस संदिग्ध को पहचानता हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल होटल प्रबंधन अथवा नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें, ताकि आरोपी को जल्द पकड़ा जा सके।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। होटल प्रबंधन ने पुलिस से मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।


