बैठक का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया बैठक में जिला संयोजक डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता जी ने सभी चिकित्सकों का परिचय एवं जिले के संगठन के द्वारा किये गए कार्य की जानकारी प्रदान की, बैठक में मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्रदेश सहसंयोजक डॉक्टर सचेत व्यास ने बताया कि ग्वालियर संभाग में चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के योजनाओं को जन जन में पहुंचाने में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करता है और समय-समय पर शिविर, कार्यशाला के माध्यम से जन जागरुकता एवं योजना का लाभ आमजन के बीच पहुंचाया जाता है,भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव नें मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बताया कि आने वाले समय में चिकित्सा प्रकोष्ठ का एक वृहद कार्यशाला का आयोजन शिवपुरी जिले में किया जाएगा जिसमें सभी मंडलों, तहसील,पंचायत स्तर के चिकित्सकों को आमंत्रित कर साशन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाएगा
प्रदेश संयोजक डॉ विशाल सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा चिकित्सको को चिकित्सा के क्षेत्र में आने वाले हर समस्या का समाधान एक ही जगह उपलब्ध होगा हर जिले से प्राप्त सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उनका त्वरित निराकरण कर चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्य करेगा तथा प्रदेश में चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्यालय में सभी जिलों से आए हुए चिकित्सकों के हितों के लिए नयी पॉलिसी बनाकर उनका समाधान किया जायेगा चिकित्सा प्रकोष्ठ का संगठन विस्तार करते हुए प्रत्येक मंडल स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और शासन द्वारा चिकित्सा से क्षेत्र मे चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जन तक कैसे पहुंचे इसके लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्य करेगा, कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश व आभार डॉ वीरेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया!
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवाब सिँह कुशवाह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर, डॉ मैथिलिशरण मिश्रा, डॉ भगवत बंसल, डॉ एम के शिवहरे, डॉ सुखदेव गौतम, डॉ राजेंद्र गुप्ता, डॉ इकवाल खान, डॉ ए के अवस्थी, डॉ के के शर्मा डॉ सिमरन रंधावा, डॉ दिलीप जैन, डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ के के शर्मा,डॉ जीतेन्द्र वर्मा, डॉ वीरेंद्र गुप्ता, डॉ नृपेंद्र रघुवंशी , डॉ राकेश, जनभागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव, अमित गुप्ता, अंजू गुप्ता, प्रशांत राठौर


