शिवपुरी । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को वार्ड क्रमांक 33 स्थित संत कबीर वार्ड में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भारती शाक्य, सहायिका ममता कबीर एवं आशा कार्यकर्ता रेखा मनोज ने घर-घर एवं पोलियो बूथ पर पहुंचकर वार्ड के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।
इस अवसर पर अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी नागरिकों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया।


