पुलिस महानिदेशक म.प्र. भोपाल कैलाश मकवाणा एवं एडीजी सायबर तथा गुप्त वार्ता ए साई मनोहर के निर्देशन मे मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर मे सायबर सुरक्षा, सायबर अपराधों पर प्रतिबंध लगाने हेतु प्रदेश स्तर पर 'ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0' चलाया जा रहा है, 'ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0' के तहर सायबर अपराध करने वालों के बिरुद्ध पुलिस द्वारा इकाईयों में सायबर अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य मे पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ग्वालियर जोन असित यादव द्वारा सायबर अपराधों में कमी लाने हेतु जोन अंतर्गत सायबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश जारी कर मोनिटरिंग की जा रही है।
सायबर अपराधों मे प्रभावी कार्यवाही एवं नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले मे सायबर जागरुकता हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं एवं अभियान चलाकर लोगों को सायबर अपराधों के बारे मे जागरुक किया जा रहा है, इसी के साथ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा सायबर अपराधों मे तुरंत एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु आज दिनांक 29/06/26 को पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे ऑपरेशन “सेफ क्लिक 2.0” के तहत जिले के पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ चर्चा की गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा डिजिटल अरेस्ट, KYC, OTP, UPI के माध्यम से होने वाले सायबर अपराध के संबंध में जागरूता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरुक करने हेतु निर्देश दिये गये हैं ।


